BREAKING NEWS

आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद कांकेर में बड़ी वारदात, लौह खदान की 3 मशीनें फूंकीं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

धमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा एक पर : धमतरी में सड़क हादसे में पिता-बेटे की मौत, दूसरा बेटा घायल

Vinod Prasad Tue, Oct 6, 2026

धमतरी। ग्राम मोहारा में पितर कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। अरमरीकला और सनौद के बीच सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद कचराबांधा गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सनौद थाना क्षेत्र के ग्राम कचराबांधा निवासी अनोन कुमार (12) 4 अक्टूबर को अपने पिता और भाई के साथ मोहारा में आयोजित पितर कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अरमरीकला-सनौद मार्ग पर बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता और अनोन कुमार को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से ग्राम कचराबांधा में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें