BREAKING NEWS

पुराने बस स्टैंड में लगी भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी

के दिन लगाया मौत को गले, गांव में शोक

साला और भाभी गिरफ्तार

व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बुजुर्गों तक को ठगा, साढ़े चार साल बाद तक नहीं पूरे किए 36 वादे

Admin Sat, May 6, 2023

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल ने बुजुर्गों को पेंशन एक हजार और 75 वर्ष के बुजुर्गों को 1500 प्रतिमाह देने की घोषणा की थी यह भी अभी तक लागू नहीं हुई है। आने वाले चुनाव के लिए जनता पूरी तरह तैयार है और कांग्रेस को सबक सिखाएगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा आज बलरामपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर राजपुर पहुंचे। यहां हरीतिमा में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत लाल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार 36 वादों को लेकर आई थी लेकिन सरकार के लगभग साढ़े 4 साल पूरे हो गए हैं फिर भी अभी तक वादे पूरे नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2023 में भूपेश बघेल ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है लेकिन वह भ्रम में हैं। इस बार धान भाजपा सरकार खरीदेगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल ने बुजुर्गों को पेंशन एक हजार और 75 वर्ष के बुजुर्गों को 1500 प्रतिमाह देने की घोषणा की थी यह भी अभी तक लागू नहीं हुई है। आने वाले चुनाव के लिए जनता पूरी तरह तैयार है और कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते से लेकर बुजुर्गों की पेंशन तक इस कांग्रेस की सरकार ने नहीं दिया, छल किया है। इस मीटिंग में पूरे जिले के 11 मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए थे। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का यह पहला बलरामपुर जिले में कार्यक्रम था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश उत्साह था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का बाजे गाजे के साथ स्वागत किया और फिर अपनी बातों को उनके सामने रखा। बता दें कि 2023 में ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में भाजपा पूरी दमखम के साथ चुनाव में जाना चाहती है। इसके लिए हर स्तर पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे कि कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार किया जा सके Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें