BREAKING NEWS

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 6 राज्यों में घर-घर सर्वे

का जन्मदिन बना जन-उत्सव, 24 घंटे उमड़ा जनसैलाब

बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

कई डायवर्ट—सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट”

ओम बिरला का बड़ा फैसला

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

हाथियों का आतंक : हाथियों का आतंक : तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत

Vinod Prasad Wed, Jul 23, 2025

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल हैलैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ।

हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन वहशी हाथियों की चपेट में आ गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद वन विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों का बयान:
“ये हाथी पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में घूम रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये मौत बनकर टूट पड़ेंगे। प्रशासन को पहले ही अलर्ट होना चाहिए था।