BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ईडी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दोबारा भेजा समन, कहा-7 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे उपस्थित होवें

Admin Mon, Mar 6, 2023

ईडी ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को दोबारा भेजा समन, कहा-7 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे उपस्थित होवेंभिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने दोबारा समन भेजा है। इस बार जारी पत्र में कहा गया है कि आपके पत्र दिनांक 28.02.2023 का सन्दर्भ लें… जिसके माध्यम से इस कार्यालय के सम्मन क्रमांक 1708 दिनांक 20.02.2023 द्वारा निर्धारित तिथि 01.03.2023 को इस कार्यालय में आपने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी एवं उपस्थिति हेतु अन्य तिथि का अनुरोध किया था। अतः आपको इस कार्यालय में दिनांक 07.03.2023 को प्रातः 10:30 बजे उक्त समन की अनुपालना में अपनी व्यतिगत उपस्थिति देना आवश्यक है। यदि आप इस कार्यालय में उक्त सम्मन की अनुपालना में उपस्थित होने में असफल होते हैं तो विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि देवेंद्र के भिलाई स्थित घर में ईडी की टीम ने 20 फरवरी को दबिश दी थी। घंटों पूछताछ करने के साथ दस्तावेजों की भी जांच की थी। उस समय पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद से उन्हें रायपुर स्थित ईडी दफ्तर तलब किया जा रहा है। देवेंद्र ने इस समन को लेकर कहा कि हम किसी भी जांच से डरते नहीं है। भाजपा ने जिस प्रकार ईडी के माध्यम से कांग्रेस के अधिवेशन को प्रभावित करने का प्रयास किया, उसे प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा लगातार प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें