BREAKING NEWS

बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट, अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

आयोजन की तैयारी तेज

गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: शराब पीकर पिकअप वाहन में बराती ले जा रहे हैं बरात को दुर्ग यातायात पुलिस ने भेजा वापस

Admin Thu, Mar 30, 2023

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात के समय सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं मालवाहक में सवारी ले जाने वाले चालकों के विरूद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही। प्रतिदिन देर रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक पर की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 28 मार्च 2023 को रात 11:30 बजे धमधा रोड में चेकिंग के दौरान CG 10 C 9157 मेटाडोर वाहन चालक के द्वारा 35 बारातियों को दुर्ग कैलाश नगर तितुरधिह से वापिस बेमेतरा ले जा रहा था। धमधा नाका वाहन चेकिंग पॉइंट में उपस्थित सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार दुबे , हुकुम सिंह ,आरक्षक जागेंद्र साहू अविनाश निगम के द्वारा उक्त वाहन चालक द्वारा जिस पर वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाया गया जिसे ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालक को चेक करने पर अत्यधिक मात्रा में 519 एमजी अल्कोहल का सेवन किया पाया गया और वाहन चालक वाहन चलाने की स्थिति में नहीं पाया गया जिस पर यातायात पुलिस के अधिकारियों को द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए बारातियों को दूसरे वाहन से वापस लड़की के घर भेजा गया और  ड्राइवर को दूसरे वाहन चालक से वापस घर भेजा गया। अग्रिम कार्रवाई हेतु वाहन चालक एवं मालिक को यातायात मुख्यालय बुलाया गया। इस प्रकार यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एक बड़ी सड़क दुर्घटना की अनहोनी को टाला गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह सरप्राइज चेकिंग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा अपील- यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती हैँ की शराब पीकर वाहन ना चालये एव एवं वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें।।

विज्ञापन

जरूरी खबरें