दुर्ग: युवती की बेरहमी से हत्या, पहचान छिपाने के लिए कुचला चेहरा : दुर्ग: युवती की बेरहमी से हत्या, पहचान छिपाने के लिए कुचला चेहरा; पुलिस जांच में जुटी
Vinod Prasad Sat, Sep 20, 2025
दुर्ग: दुर्ग जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुलगांव थाना अंतर्गत टेमरी गांव के पास एक युवती का शव बरामद हुआ है। अपराधियों ने युवती की बेरहमी से हत्या कर उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
टेमरी गांव के पास दामोदा नाले के पास ग्रामीणों ने एक युवती का शव देखा, जो गुलाबी चुन्नी में लिपटा हुआ था। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चुन्नी हटाकर देखा तो पाया कि मृतका के चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने जानबूझकर ऐसा किया ताकि युवती की पहचान न हो सके।
जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं, जिनसे जांच में मदद मिल सकती है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में लापता लड़कियों की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की पहचान की जा सके। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन