BREAKING NEWS

: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

अलमारी से धान बिक्री के पैसे लेकर फरार, आरोपी की तलाश में पुलिस…

‘वसुंधरा’ परियोजना से राजस्व सेवाओं में पारदर्शी और सुरक्षित होगा नया सवेरा….

गरियाबंद में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, महीनों से फैली दहशत का हुआ अंत

अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, ई- रिक्शे में की सवारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल : के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ के विकास के लिए 11 विकास कार्यों की मिली स्वीकृति…

Vinod Prasad Mon, Mar 2, 2026

रायपुर: मनेंद्रगढ़ में अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि से 11 विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनकी कुल लागत लगभग दो करोड़ सात लाख रुपए है। मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित हैं और उनके विशेष प्रयासों से मनेंद्रगढ़ को इन विकास कार्यों की सौगात मिली है।

इन कार्यों में एमसीबी जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत मुसरा के ग्राम धुमाडांड तेन्दुनाला में पुलिया निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के सिद्धबाबा मंदिर घाट के एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के गुरुद्वारा चौक में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ हजारी चौक में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के रेलवे स्टेशन में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसी प्रकार एमसीबी जिले नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत खेडिया टाकिज के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाइट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ पी. डब्लू ऑफिस के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के खाटू श्याम मंदिर के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के विवेकानंद कॉलेज के पास एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं त्तिडित चालत स्थापना कार्य के लिए 20 लाख रूपए, नगर निगम चिरमिरी अंतर्गत पहाड़ शिव मंदिर हिरागीर दफाई में एसी/डीसी हाई मास्ट लाइंट एवं तडित चालत स्थापना कार्य हेतु 20 लाख रूपए, नगर निगम चिरमिरी के सिद्धबाबा गुफा पोड़ी में एसी/डीसी हाई मास्ट लाईट एवं तडित चालत स्थापना कार्य के लिए 12 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें