BREAKING NEWS

आज से हुई सावन की शुरुआत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

आज 30 जुलाई को सावन का पहला दिन, जाने आज किन राशियों की बदलेगी किस्मत ?

: लोकसभा से पास हुआ सख्त कानून, पेपर लीक पर 10 साल की जेल और रु.10 करोड़ तक जुर्माना

‘वंदे मातरम्’ बिल, जानिए क्या बदल जाएगा नया कानून लागू होने के बाद

कच्चा तेल 88 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें आगे क्या होगा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायपुर। रायपुर को स्मार्ट बनाने के दावों के बीच करोड़ों की लागत से तैय : 5 करोड़ की स्मार्ट वायरिंग में लापरवाही,मेंटेनेंस की कमी से 2 साल में ही सड़क पर आ गई केबल

Vinod Prasad Sat, Mar 28, 2026

रायपुर। रायपुर को स्मार्ट बनाने के दावों के बीच करोड़ों की लागत से तैयार अंडरग्राउंड वायरिंग प्रोजेक्ट अब शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। जयस्तंभ चौक से फाफाडीह चौक तक बिछाई गई बिजली की केबलें रखरखाव के अभाव में महज दो साल के भीतर ही सड़कों पर उखड़कर बाहर आ गई हैं।

करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को शहर की पहली अंडरग्राउंड वायरिंग वाली सड़क घोषित किया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति भयावह है। सड़क किनारे लगे लगभग 40 इलेक्ट्रिक बॉक्स में से आधे के ढक्कन गायब हैं। इन बॉक्स के भीतर खुले हाइटेंशन तार मौत को दावत दे रहे हैं। पाइपलाइन और नल कनेक्शन के लिए हुई बेतरतीब खुदाई ने केबलों को जमीन से बाहर ला दिया है, जिन्हें दोबारा सुरक्षित करने की जहमत किसी विभाग ने नहीं उठाई।

मामला तूल पकड़ने पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि इस लापरवाही की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर जवाबदेही तय होगी। हालांकि, स्थानीय निवासियों का मानना है कि अधिकारी तभी जागेंगे जब कोई बड़ा हादसा होगा। सिर्फ इसी सड़क पर नहीं, बल्कि बूढ़ापारा और महिला थाना रोड समेत पूरे 40 करोड़ के प्रोजेक्ट का यही हाल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें