BREAKING NEWS

दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या : नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचलकर कुएं में फेंका शव

Vinod Prasad Mon, Apr 6, 2026

कोरबा । कोरबा के पाली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ग्राम गणेशपुर निवासी आयान 2 अप्रैल को दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय रंजित कुमार उसे अपने साथ ले गया था।

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसने आयान की हत्या कर शव को करतली गांव के एक खेत के कुएं में फेंक दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नशे में था और उसकी नीयत खराब हो गई थी, लेकिन अपने मंसूबों में नाकाम रहने और पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर कुचलकर मासूम की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें