Breaking : मुठभेड़ में मारी गई खूंखार महिला नक्सली रूपी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Vinod Prasad Mon, Apr 13, 2026
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक खूंखार महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मारी गई महिला माओवादी की पहचान ACM रैंक कमांडर रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है, एसपी निखिल राखेचा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रूपी मोस्ट वांटेड नक्सली थी, जिन पर 4 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।
बताया जाता है कि जवान जब माचपल्ली के जंगलों में सर्चिंग पर निकले थे तभी अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीँ जवानों ने मुँह तोड़ जवाब देते हुए एसीएम रैंक की महिला नक्सली रूपी को ढेर कर दिया (female Naxalite Roopi killed in encounter)। रूपी डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी। रूपी बस्तर क्षेत्र के माड़ डिवीजन में में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। साल 2004 यानी 24 साल पहले माओवादी संगठन के साथ जुड़ी थी। मृत महिला माओवादी के शव के साथ एक पिस्टल हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
विज्ञापन