: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने की पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, कहा- कभी महसूस नहीं किया भेदभाव
Admin Sat, Sep 16, 2023
छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. बीजेपी ने राज्य की सत्ताधारी भूपेश बघेल सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विगत दिनों चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हुए थे. वहां पर उनके स्वागत में प्रोटोकॉल के तहत राज्य के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी के भाषण देने के बाद जब राज्य के सीएम टीएस सिंह देव के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मुक्त कंठ से पीएम की तारीफ कर दी. जिसके बाद से उनकी पार्टी में विवाद हो गया और उनको सार्वजनिक तौर पर सफाई देनी पड़ गई।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा था, ‘मैं यहां यह कहने से नहीं चूकना चाहुंगा कि हमारे राज्य के साथ कभी भी केंद्र सरकार ने भेदभाव नहीं किया, राज्य से हम लोगों ने अगर काम किया और मांगा तो बतौर एक साथी केंद्र सरकार की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे और मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में इस देश को, इस प्रदेश को मिल के अपनी संघीय ढांचे की व्यवस्था में निरंतर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।’
बयान के बाद टीएस सिंह देव ने दी सफाई टीएस सिंह देव के इस बयान के सामने आने के बाद कांग्रेस में और बाकी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उनके समर्थक उनकी आलोचना करने लगे जिसके बाद उनकी सफाई सामने आ गई है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे प्रदेश, पूरे देश में सदा अतिथि सत्कार की परंपरा रही है. एक शासकीय मंच पर, प्रधानमंत्री जी की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कुछ बातें कही गईं थी. मंच के माध्यम से मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता था. और, मेरा वक्तव्य केवल अपने विभाग की मांगों से संबंधित था।’
Cglive24 News
Cglive24 News
विज्ञापन