BREAKING NEWS

पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा

आयुक्त रजत बंसल बोले- जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें

उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का संवरेगा भविष्य : साव

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: महादेव बुक की काली कमाई को व्यवसाय में लगा एक नंबर बनाने वाले अनेक कारोबारी ईडी के राडार पर दीपक सावलानी, विकास बत्रा, सुरेश कुकरेजा, विवेक और सुरेश धिंगानी, भरत रमानी के ठिकानों पर जांच जारी सराफा, कपड़ा, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल सेक्टर में ब्लेक मनी खपाने की सुगबुगाहट

Admin Mon, Oct 16, 2023

महादेव बुक की काली कमाई को व्यवसाय में लगा एक नंबर बनाने वाले अनेक कारोबारी ईडी के राडार पर दीपक सावलानी, विकास बत्रा, सुरेश कुकरेजा, विवेक और सुरेश धिगानी, भरत रमानी के ठिकानों पर जांच जारी सराफा, कपड़ा, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल सेक्टर में ब्लेक मनी खपाने की सुगबुगाहट भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। दुर्ग भिलाई से पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में फैलने के बाद महादेव बुक आनलाईन सट्टा एप धीरे धीरे भारत के बाहर भी पांव पसार चुका है। भिलाई निवासी इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल कुछ वर्ष पूर्व दुबई जा बैठे और धीरे धीरे यहीं से लोगों को बुलाकर उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी और वहां बैठकर यह हजारों करोड़ का यह कारोबार धीरे धीरे बेरोजगार युवकों को 10 से 15 हजार महीने की नौकरी देकर सैकड़ों युवाओं की फौज इकट्ठी कर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में दर्जन भर पैनलिस्ट बना दिए गए। पुलिस जब पैनलिस्ट को पकड़ती या उसकी आपरेटिव टीम के लोग पकड़े जाते तो यही पैनल 5 से 10 लाख में कोई दूसरा लेकर फिर सट्टे का दांव लगवाता रहा। खबर यह भी है कि भिलाई के मेडिकल व्यवसायी भरत रमानी के माध्यम से महादेव ऐप को धीरे धीरे पाकिस्तान तक पहुंचाने में सौरभ चंद्राकर सफल रहा। इस काले कारोबार से जुड़े मनी लांड्रिंग केस की जांच करने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज भिलाई में एक साथ आधा दर्जन संदिग्ध लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की है। ईडी के अफसरों की टीम भिलाई-3 के पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी, उसके बेटे विवेक धिंगानी, सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी उर्फ जयदीप सहित 6 लोगों के घरों पर जांच शुरू की है। ईडी के अधिकारी सुबह करीब छह बजे पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी के पदुम नगर भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचे। वहां पर सुरेश धिंगानी और उसके बेटे विवेक (बंटी) धिंगानी से पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि सुरेश धिंगानी के समधी व चावल कारोबारी सुरेश कुकरेजा के उत्सव भवन के पास सुंदर नगर स्थित घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। इसके साथ ही नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी और उसके भाई गिरीश सावलानी के घर पर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे। MENU महादेव बुक की काली कमाई को व्यवसाय में लगा एक नंबर बनाने वाले अनेक कारोबारी ईडी के राडार पर दीपक सावलानी, विकास बत्रा, सुरेश कुकरेजा, विवेक और सुरेश धिंगानी, भरत रमानी के ठिकानों पर जांच जारी सराफा, कपड़ा, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल सेक्टर में ब्लेक मनी खपाने की सुगबुगाहट October 16, 2023 महादेव बुक की काली कमाई को व्यवसाय में लगा एक नंबर बनाने वाले अनेक कारोबारी ईडी के राडार पर दीपक सावलानी, विकास बत्रा, सुरेश कुकरेजा, विवेक और सुरेश धिंगानी, भरत रमानी के ठिकानों पर जांच जारी सराफा, कपड़ा, अनाज, इलेक्ट्रॉनिक, आटोमोबाइल सेक्टर में ब्लेक मनी खपाने की सुगबुगाहट भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। दुर्ग भिलाई से पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में फैलने के बाद महादेव बुक आनलाईन सट्टा एप धीरे धीरे भारत के बाहर भी पांव पसार चुका है। भिलाई निवासी इस ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल कुछ वर्ष पूर्व दुबई जा बैठे और धीरे धीरे यहीं से लोगों को बुलाकर उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी और वहां बैठकर यह हजारों करोड़ का यह कारोबार धीरे धीरे बेरोजगार युवकों को 10 से 15 हजार महीने की नौकरी देकर सैकड़ों युवाओं की फौज इकट्ठी कर छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में दर्जन भर पैनलिस्ट बना दिए गए। पुलिस जब पैनलिस्ट को पकड़ती या उसकी आपरेटिव टीम के लोग पकड़े जाते तो यही पैनल 5 से 10 लाख में कोई दूसरा लेकर फिर सट्टे का दांव लगवाता रहा। खबर यह भी है कि भिलाई के मेडिकल व्यवसायी भरत रमानी के माध्यम से महादेव ऐप को धीरे धीरे पाकिस्तान तक पहुंचाने में सौरभ चंद्राकर सफल रहा। इस काले कारोबार से जुड़े मनी लांड्रिंग केस की जांच करने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज भिलाई में एक साथ आधा दर्जन संदिग्ध लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की है। ईडी के अफसरों की टीम भिलाई-3 के पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी, उसके बेटे विवेक धिंगानी, सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी उर्फ जयदीप सहित 6 लोगों के घरों पर जांच शुरू की है। ईडी के अधिकारी सुबह करीब छह बजे पटाखा कारोबारी सुरेश धिंगानी के पदुम नगर भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचे। वहां पर सुरेश धिंगानी और उसके बेटे विवेक (बंटी) धिंगानी से पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि सुरेश धिंगानी के समधी व चावल कारोबारी सुरेश कुकरेजा के उत्सव भवन के पास सुंदर नगर स्थित घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। इसके साथ ही नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी और उसके भाई गिरीश सावलानी के घर पर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे। आपको बता दें कि दीपक सावलानी सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर है और उसके काले धन को विभिन्न व्यवसाय में लगाकर उसे सफेद करने का काम कर रहा था। इनके अलावा ईडी के अधिकारी सत्यम जींस, दूल्हे राजा कपड़ा दुकान के संचालक विकास बत्रा और भरत मेडिकल स्टोर सुपेला के संचालक भरत रमानी के घर पर भी पहुंची है। सभी से मनी लांड्रिंग मामले में ईडी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप निगम का बड़ा ठेकेदार भी रहा है। वो काफी लंबे समय से भिलाई और हाल ही में बने रिसाली निगम में शासकीय काम ठेके पर लेकर करता रहा है। दीपक को सौरभ चंद्राकर का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है। नेहरू नगर में सौरभ चंद्राकर की एक संपत्ति है, जहां पर कुछ महीने पहले तक चौपाटी चल रही थी। दीपक सावलानी चौपाटी में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था और जूस फैक्ट्री में भी साझेदार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दीपक सावलानी ने जयदीप नाम से पासपोर्ट बनवाया था और दुबई गया था। वो करीब साल भर सौरभ चंद्राकर के साथ दुबई में रहा और वहां से वापस लौटकर उसके काले धन को अलग-अलग बिजनेस में निवेश कर रहा था। दीपक सावलानी के भाई गिरीश सावलानी की आकाशगंगा सुपेला में राम ट्रेडर्स नाम की मोबाइल की दुकान है। नगर निगम भिलाई और रिसाली क्षेत्र के गार्डन में कुर्सियां और झूले सप्लाई का काम भी ठेकेदार दीपक सावलानी ने किया है। फिलहाल, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सभी से पूछताछ कर रहे हैं। ईडी को यह भी जानकारी लगी है कि सौरभ चंद्राकर के काले कारोबार की कमाई को सफेद करने दीपक सावलानी ने बड़ी रकम भिलाई दुर्ग के कुछ व्यापारियों के माध्यम से व्यापार में लगवाई है ताकि यह ब्लैक मनी एक नंबर पर लाई जा सके। मनी लांड्रिंग की यही कड़ी सुरेश धिंगानी, विवेक धिंगानी, भरत रमानी, विकास बत्रा, सुरेश कुकरेजा से भी जुड़ी हुई है जिसकी जांच में ईडी नेहरू नगर, भिलाई-3, वैशाली नगर सहित इनके अनेक ठिकानों पर आज सुबह से पहुंची हुई है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मनी लांड्रिंग का यही रूपया भिलाई, रायपुर और दुर्ग के कई व्यवसायियों ने कारोबार में लगाया है ताकि एक निश्चित समय के बाद इसे कमीशन काट कर वापस लौटाया जा सके। इन्हीं रूपयों से लोगों ने जमकर कारोबार बढ़ाया और व्यवसाय की मार्केटिंग, स्टाक सहित एडवरटाइजिंग में लाखों रूपये लगाए जो कि एक आम व्यवसायी के लिए संभव नहीं था। ईडी को मिली शिकायत के अनुसार मनी लांड्रिंग से ब्लैक मनी सराफा, कपड़ा, अनाज, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कारोबार में खपाई गयी है जिसमें अहम प्रमाण भी संभवतः ईडी के हाथ लगे हैं नतीजतन ऐसे ही ट्रांजेक्शन के आधार पर महादेव बुक और इससे कमाई गई ब्लैक मनी के तार जहां जहां जुड़े मिल रहे हैं, ईडी वहां वहां जांच में पहुंच रही है। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें