BREAKING NEWS

कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : साय

छत्तीसगढ़ में बारिश से गिरा पारा, आज कहाँ भारी वर्षा की चेतावनी? देखें अपडेट

, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का किया वर्चुअल अनावरण

जिले को दी 232 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

प्यार में मिली सजा-ए-मौत, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का : प्यार में मिली सजा-ए-मौत, प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का किया गैंगरेप, और फिर..

Vinod Prasad Thu, Aug 21, 2025

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । जहां एक प्रेमी ने महिला से रेप के बाद हत्या कर दी है। इतना ही नहीं वारदात को छुपाने के लिए युवक ने महिला की लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, यह पूरा मामला कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां 35 साल की महिला का लंबे समय से गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। तभी आरोपी उमेंद्र प्रसाद ने उसे घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर अपने दो दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब महिला ने शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का काफी दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला की महिला की आखिरी मुलाकात उमेंद्र प्रसाद बिंझिया से ही हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना पूरा जुर्म कबूल लिया।

आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि, महिला 28 जुलाई को राशन लेने के लिए सोसाइटी निकली थी। तभी आरोपी उमेंद्र ने महिला को घर छोड़ने के बहाने जंगल ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें