BREAKING NEWS

38 साल के हुए विराट कोहली, रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह का आज जन्मदिन, दुनिया भर से मिल रहीं बधा

दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी,जानिए वजह.....

को उप मुख्यमंत्री शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का ल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद : 10 लाख में आईं डांसर्स, रोजगार सहायक ने नोट लुटाए, कांग्रेस बोली- स्कूल परिसर में ‘नंगा नाच’

Vinod Prasad Sun, Jan 25, 2026

कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादित हो गया। पोड़ी स्कूल परिसर में आयोजित डांस प्रोग्राम में फिल्मी गानों पर डांसरों ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी डांसरों पर नोट उड़ाते और उनके साथ डांस करते दिखाई दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए कोरबा की नाचा पार्टी को 10 लाख रुपये में बुलाया गया था। कार्यक्रम में तीन-चार डांसर शामिल थीं। पंचायत की महिला सरपंच पार्वती देवी के पति बहादुर भी नोट उड़ाते दिखे। फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल जिला पंचायत सदस्य और अन्य नेता कार्यक्रम समाप्ति के बाद चले गए।

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति ‘नाचा’ और ‘गम्मत’ की है, अश्लीलता की नहीं। उन्होंने प्रशासन पर भी कार्रवाई में ढील रखने का आरोप लगाया।

रोजगार सहायक सोनवानी पहले भी विवादों में रहे हैं। इंदिरा आवास योजना में लाभार्थियों से पांच-पांच हजार रुपए वसूलने के आरोप में उन्हें पहले बर्खास्त किया गया था, हालांकि कोर्ट से उन्होंने स्टे ले लिया था।

वायरल वीडियो और विवाद के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक को पद से हटा दिया। घटना ने स्थानीय लोगों और नेताओं के बीच व्यापक चर्चा और असंतोष पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें