BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: केशकाल घाट में रोजाना जाम आम हुआ, 08 वर्षों से बाईपास अधूरा अधर में अटका

Admin Sun, Mar 5, 2023

केशकाल । केशकाल घाट को बस्तर का प्रवेश द्वार कहा जाता है, इसका मुख्य कारण राजधानी रायपुर से बस्तर तक पंहुचने के लिए केशकाल घाट से ही होकर गुजरने का एक मात्र मार्ग है, केशकाल घाट को 12 मोड़ों की इस सर्पीली घाटी को फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। खूबसूरत टाटामारी पर्यटन केंद्र व 09 से अधिक जलप्रपात से घिरे केशकाल घाट पर अब जाम लगना आम बात हो गई है। आपको बता दें कि केशकाल बाईपास को लेकर युद्ध स्तर पर काम प्रारंभ किया गया, लेकिन विगत 08 वर्षों से बाईपास का काम अधूरा पड़ा है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन के साथ ही घाट के मोड़ पर वाहनों के पलटने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिसके चलते मुसाफिरों को घंटों घाट पर रुकना पड़ रहा है। इसका खामियाजा उन यात्रियों को भुगतना पड़ता है, जिन्हे राजधानी रायपुर से आगे की यात्रा में ट्रेन एवं हवाई यात्रा के लिए फ्लाइट पकडऩा होता है। इससे भी अधिक उन युवाओं को इसका खामियाजा उठााना पड़ रहा है, जिन्हे राजधानी रायपुर में परिक्षा देने के लिए जाने के दौरान आवागमन बाधित होने से युवाओं को अब एक दिन पहले निकलना पड़ रहा है, जिससे युवाओं को अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें