BREAKING NEWS

मई की तपिश पर ब्रेक, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम—बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

TMC 103 पर, असम में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK 74 सीट

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

‘लखपति दीदी’ सुमिला की दुकान में की खरीदारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

Crime : चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या : Crime : चरित्र शंका और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने की पति की हत्या

Vinod Prasad Tue, Sep 9, 2025

जांजगीर-चांपा। सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे मंझली तालाब चांपा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी महिला दुर्गा बडाईक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तकिया जब्त किया गया है।

प्रार्थी संजय थवाईत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उसका जीजा सोमराज बडाईक 7 सितंबर की शाम शराब के नशे में घर आया और पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। उस वक्त प्रार्थी ने विवाद शांत कराया, लेकिन रात करीब 9 बजे आरोपी महिला ने बताया कि पति फिर से मारपीट कर रहा है और इसी परेशानी में उसने तकिये से गला दबाकर हत्या कर दी।

सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो सोमराज कमरे के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार को सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने महिला आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें