BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सिरफिरे आशिक ने कहा तुम यदि मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुमको किसी दूसरे की नहीं होने दूंगा और मार दिया चाकू.. प्रेमिका

Admin Sat, Apr 1, 2023

भिलाई ..लक्ष्मी नगर सुपेला की रहने वाली दो बहने जवारा विसर्जन देखने के लिए इंदिरा नगर शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। इसी दौरान इंदिरा नगर सुपेला का रहने वाला आदतन आरोपी महेश यादव भी वही पर जवारा देखने गया था। आरोपी महेश यादव द्वारा आकर मृतिका से बातचीत करने लगा तथा कहने लगा कि आज-कल मुझसे बातचीत नही करती हो। तुम यदि मेरी नही हो सकती तो मैं तुमको किसी दूसरे की नही होने दूंगा कहते हुए आज तुम्हे मार डालूंगा कह कर अपने हाथ में रखे चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। बीच बचाव करने आई उसकी बहन को भी हत्या करने के नियत से पेट में चाकू मार दिया। आरोपी महेश यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची घायल को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाई आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी कन्या स्कूल में छूपा हुआ है जिसे सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी का मृतिका से प्रेम संबंध था तथा एक दूसरे से बाचतीत किया करते थे। कुछ दिनो से मृतिका द्वारा आरोपी से बातचीत करना बंद कर देने व किसी और से बात करने के कारण आकोशित होकर आरोपी मौके की तलाश में था जिसके लिए उसने पूर्व से एक घरेलू इस्तेमाली चाकू खरीद कर अपने पास रखा था। जिसे जवारा विसर्जन के दौरान शीतला तालाब के शंकर मूर्ति दर्शन करने जाते समय बनी तालाब के बीच में गैलरी में पाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। आयोजित इस पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा , क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा ,संतोष मिश्रा, दुर्गेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरी. लखेश गंगेर प्रमोद श्रीवास्तव, सतीश साहू, सउनि रजनीकांत दीवान, दिनेश सिंह, प्रआर संतोष शर्मा, आरक्षक रवि कुमार, सुरेन्द्र पटेल, श्याम जी मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें