BREAKING NEWS

GOLD SILVER PRICE : चुनावी नतीजों के दिन गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट…

वित्त मंत्री चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार का प्रोत्साहन

के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

मई की तपिश पर ब्रेक, छत्तीसगढ़ में बदला मौसम—बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

24 चिकित्सा अधिकारियों के साथ 1 विशेषज्ञ चिकित्सक के संविदा नियुक्ति : 24 चिकित्सा अधिकारियों के साथ 1 विशेषज्ञ चिकित्सक के संविदा नियुक्ति आदेश जारी…

Vinod Prasad Fri, Sep 12, 2025

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 01 विशेषज्ञ चिकित्सक सहित 24 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सक (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. विकास कुमार साहू को जिला अस्पताल धमतरी में पदस्थापना की गई है।

जिलों हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ आकाश नागदेव, डॉ जयंती लाल दारियो, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ विशाल पत्रे, डॉ अदिति मारिया लाकर, डॉ भाविका टंडन, डॉ मेनका दांडेकर, डॉ वर्षा कुमारी, डॉ जयालक्ष्मी बिंझवार, डॉ नीतू नन्द, डॉ विनीता मिर्झा, डॉ बी. दिव्यांशी, डॉ निशा पैकरा, डॉ अल्का कुजूर, डॉ जॉन कुजूर, डॉ. संगीता कंवर, डॉ हीना कश्यप, डॉ शायल पटेल, डॉ नीरज कुमार गंगराले, डॉ प्रवीन कुमार, डॉ आशुतोष, डॉ दीप्ति जतवार, डॉ दीपाली भूआर्य, डॉ झरना रानी मारकोले को प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें