: दुर्ग सांसद विजय बघेल का आवास घेरने की कोशिश:कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए जलाया प्रधानमंत्री का पुतला, पुलिस से जमकर झड़प
Admin Sun, Mar 26, 2023
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। भिलाई में भी शुक्रवार देर शाम उन्होंने दुर्ग सांसद विजय बघेल का आवास घेरने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों के बीच जमकर झूमा-झटकी हुई।
आपको बता दें कि सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। नियम के मुताबिक, यदि सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल या उससे अधिक की सजा होती है, तो उनकी सदस्यता संसद और विधानसभा से रद्द हो जाती है।
विज्ञापन