BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीसगढ़ श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी में रंगारंग वार्षिकोत्सव का आगाज….

Admin Sun, Mar 5, 2023

भिलाई नगर 04 मार्च 2023 :! श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में वार्षिक महोत्सव 2022-23 का आयोजन 2 एवं 3 मार्च को किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि राकेश पांडेय प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी भिलाई, विशिष्ट अतिथि मनीष पाडेय प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, राम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा भिलाई, डॉ दुर्गा प्रसाद राव डीन अकादमिक एवं डॉ अर्चना झा प्राचार्य श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय परंपरा अनुसार पौधों एवं स्वागत गान से किया गया। स्वागत भाषण महाविद्यालय की प्राचार्य ने जय जोहार जय छत्तीसगढ़ के साथ किया। उन्होंने 1997 से 2022 तक की महाविद्यालय की विकास यात्रा की उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा यह बताया कि महाविद्यालय के प्रत्येक सदस्य के अथक परिश्रम से ही आज हम छत्तीसगढ़ में प्रथम नैक ए ग्रेड कॉलेज के रूप में स्थापित हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की संस्कृति जय जोहार से प्रारंभ होती है जिस का निर्वहन महाविद्यालय की प्राचार्य ने किया यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है उन्होंने महाविद्यालय कि पौधों द्वारा स्वागत की परंपरा का भी सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण का दायित्व हम सभी पर है और इसका भली-भांति निर्वहन शंकराचार्य महाविद्यालय कर रहा है प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वे अपने पर्यावरण को संरक्षित रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें