BREAKING NEWS

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

मुख्यमंत्री साय ने मेधावी छात्र गिरवर को किया सम्मानित

: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही सुभान को सौंपी खुशियों की चाबी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मचा हड़कंप: राजस्थान-मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की : कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मचा हड़कंप: राजस्थान-मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत, छत्तीसगढ़ में भी बैन की तैयारी

Vinod Prasad Sun, Oct 5, 2025

रायपुर।   देशभर में ‘कोल्ड्रिफ कफ सिरप’ को लेकर हड़कंप मच गया है। इस सिरप के सेवन से राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की दर्दनाक मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मध्यप्रदेश और तमिलनाडु सरकार ने इस सिरप की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरप के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह सिरप तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित ‘श्रीसन फार्मा’ कंपनी द्वारा तैयार की जाती है। जांच में इस दवा में अत्यधिक मात्रा में ‘डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG)’ नामक जहरीला केमिकल पाया गया है, जो बच्चों की मौत का कारण बना।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि राज्य में इस कंपनी की सिरप की सप्लाई नहीं है, लेकिन जनता में भ्रम और दहशत न फैले इसलिए इसे छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंधित करने की तैयारी चल रही है।

दवा कारोबारी अश्विनी विग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में न तो इस कंपनी का कोई गोदाम है और न ही इसकी सप्लाई की जाती है। इसके बावजूद, पड़ोसी राज्यों में बच्चों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर सिरप की तस्वीरें वायरल होने से लोगों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें