BREAKING NEWS

डेढ़ सौ हाथियों का डेरा, रायगढ़ में धान और मक्का फसल किया बर्बाद

जंगली भालू ने तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

एक ही घर में बहू बनकर आई है दो बहनें, दहेज लोभी ससुराल वालों ने की हत्या की कोशिश...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और भाजपा जिला अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष के बीच अवैध संबंध होने का

IPL मैचों के दौरान दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड! अगले तीन दिन तापमान में होगी गिरावट, जानें म : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड! अगले तीन दिन तापमान में होगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Vinod Prasad Sat, Nov 8, 2025

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा। हालांकि, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, शुष्क और ठंडी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा। इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश में फिलहाल ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा और आने वाले दिनों में सर्दी और गहराएगी।

आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय हल्की धूप रहेगी। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और रात के समय हल्की सिहरन महसूस की जा सकती है।

अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूखा मौसम जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सर्दी का असर और गहराने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें