: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ठंड और बारिश ने बढ़ाई टेंशन: अगले 2 दिनों में कंपा देगी सर्दी, IMD ने दिया ये अपडेट
Admin Sun, Jan 21, 2024
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ठंड और बारिश ने बढ़ाई टेंशन: अगले 2 दिनों में कंपा देगी सर्दी, IMD ने दिया ये अपडेट
छत्तीसगढ़ में दो दिन से बदली छाई हुई है तो वही रविवार की अल सुबह राजधानी रायपुर,दुर्ग भिलाई सहित आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है वही मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ गई है जबकि पिछले सप्ताह ठंड यहां से गायब थी…
नईदिल्ली (ए)। उत्तर भारत के ठंड का असर लगभग पूरे देश में देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा और ऊपर से बारिश ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो दिन से बदली छाई हुई है तो वही रविवार की अल सुबह राजधानी रायपुर,दुर्ग भिलाई सहित आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है वही मौसम विभाग ने 26 जनवरी तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ गई है जबकि पिछले सप्ताह ठंड यहां से गायब थी।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल: तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप में, और छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम राजस्थान और पंजाब, हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रही।
पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रही। बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा.जम्मू संभाग और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि: ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में और अरुणाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति हो सकती है।
उत्तर भारत के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. शीत लहर का असर इतना ज्यादा है कि सर्दी से बचने के उपाय भी नाकाफी साबित हो रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. आईएमडी ने बताया कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी।
उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भी ठंड की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मध्य प्रदेश के अलंग-अलग हिस्सों में 6 से 10 डिग्री के बीच रहा।
Cglive24 NEWS
पंजाब में शीत लहर चलने की संभावना: शनिवार (20 जनवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में दर्ज किया गया. यहां टेम्प्रेचर 3.1 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने पंजाब के कुछ स्थानों में 21 से 24 जनवरी के दौरान गंभीर शीत लहर चलने की चेतावनी दी है. इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन गंभीर शीत लहर चलने की संभावना है.
Cglive24 NEWS
उत्तराखंड में कड़ाके सर्दी: फिलहाल उत्तराखंड में भी लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. यहां कुछ हिस्सों में 20 और 21 जनवरी के बीच कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. ऐसी ही स्थिति बिहार और पश्चिम राजस्थान में भी बनी रहेगी।

विज्ञापन