BREAKING NEWS

भगवान विष्णु की पूजा के लिए खास है गुरुवार, जानें राहुकाल और शुभ समय

आज मेष और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका हुआ धन, मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अन्य जानें अपना राशिफ

शहरों के सुनियोजित विकास और आधुनिक अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार

तुला राशि में आज बनेगा त्रिग्रही योग… जानें अभिजीत मुहूर्त, अमृतकाल और राहुकाल का समय

कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: सीएम विष्णुदेव साय का न्यायधानी में हुआ भव्य स्वागत, गुरूघासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान का दिया संदेश

Admin Tue, Dec 19, 2023

सीएम विष्णुदेव साय का न्यायधानी में हुआ भव्य स्वागत, गुरूघासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान का दिया संदेश BILASPUR.छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का पहली बार न्यायधानी आगमन हुआ। बिलासपुर में उनका बीजेपी के कार्यकर्ताओं के अलावा नगर की जनता ने भी भव्य स्वागत किया। हैलीपेड पर बीजेपी विधायकों के अलावा जिला अधिकारी... BILASPUR.छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय का पहली बार न्यायधानी आगमन हुआ। बिलासपुर में उनका बीजेपी के कार्यकर्ताओं के अलावा नगर की जनता ने भी भव्य स्वागत किया। हैलीपेड पर बीजेपी विधायकों के अलावा जिला अधिकारी अवनीश शरण, कुलपति प्रोफेसर अशोक चक्रवाल व आईजी अजय यादव ने स्वागत किया। बता दें, गुरूघासीदास जयंती का कार्यक्रम सोमवार को गुरूघासदीस विश्वविद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय उपस्थित रहे। उन्होंने जयंती समारोह के दौरान कहा कि परमपूज्य बाबा गुरूघासीदास जी ने समाज को मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर हम सभी को नया रास्ता दिखाया। आज हमारे समाज के लिए सौभाग्य की बात है कि जिस छत्तीसगढ़ में करीब 32 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की आबादी है और जहां सबकी अपेक्षा थी कि आदिवासी मुख्यमंत्री बने हमारे आदिवासी समाज की इस उम्मीद को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया है। पहली बार पहुंचे मुखिया के रूप में बिलासपुर वैसे तो विष्णु देव साय पहले कई बार बिलासपुर पहुंचे है। लेकिन यह पहला मौका था जब सीएम बनने के बाद बिलासपुर पहुंचे। यहां पर गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ। खास तौर पर उनके साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा साथ रहे। स्वागत के लिए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, महापौर रामशरण यादव ने स्वागत किया। जोशिला स्वागत से सीएम के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें