BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: डॉ. एमपी चंद्राकर पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठि में शामिल हुए सीएम भूपेश

Admin Sun, Mar 5, 2023

दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल के संस्थापक एमपी चंद्राकर के पार्थिव शरीर का शनिवार को शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंत्येष्ठि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,शहर विधायक अरुण वोरा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू,महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव,महापौर नीरज पाल,धर्मेन्द्र यादव,आरएन वर्मा,एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन, संदीप वोरा, संदीप निरंकारी, रत्नाकर राव,मुकेश चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर,भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, ललित चंद्राकर, जागेश्वर साहू, जयंत देशमुख के अलावा राजनीति व चिकित्सा जगत से जुड़े राज्य भर के लोग व उनके परिजन शामिल हुए। उन्होने स्व. एमपी चंद्राकर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम.पी. चंद्राकर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. चंद्राकर ने गरीबों की लगन से सेवा की। डॉ. चंद्राकर की पहचान दुर्ग जिला में ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य में एक बेहतर चिकित्सक के रूप में थी।उनके निधन से राज्य ने एक बेहतर सेवाभावी चिकित्सक खो दिया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से बटालियन स्थित हैलीपैड पहुंचे थे। यहां से वे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम पहुंचे थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें