BREAKING NEWS

के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट

अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

पुलिस के साथ झड़प,प्रशासन ने कहा नया रायपुर में मिलेंगे मकान

आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

नकटी गांव में तोड़े गए 80 घर : पुलिस के साथ झड़प,प्रशासन ने कहा नया रायपुर में मिलेंगे मकान

Vinod Prasad Mon, Jun 29, 2026

रायपुर--रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह 80 घर तोड़ दिए गए, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं। प्रशासन ने रविवार देर रात से ही यहां 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए थे। भारी विरोध के बाद लोगों का मकान शिप्ट किया जा रहा है नवा रायपुर के ईडब्ल्यूएस मकानों में। कई सालो से यहां रह रहे लोगों का जब मकान टूटा तो आक्रोश और आंसू साथ उनकी बेबसी बयां कर रही थी।

सुबह जैसे ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। ग्रामीणों में इसलिए भी आक्रोश है क्योंकि दो दिन पहले ही भरोसा दिलाया गया था कि बारिश के मौसम में किसी के मकान नहीं तोड़े जाएंगे।इस आश्वासन के बावजूद भारी पुलिस बल के साथ शुरू हुई इस तोडफ़ोड़ से ग्रामीणों में गुस्सा है। कार्रवाई के दौरान बेघर हुए बच्चों का दर्द भी छलक पड़ा। बच्चों ने बताया कि सुबह से वे भूखे-प्यासे थे और घरों पर खाना भी नहीं बना था, तभी पुलिस और नगर निगम की टीम आ धमकी और उनके आशियानों को तोडऩा शुरू कर दिया।

इधर बवाल के बीच प्रशासन ने दावा किया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी शुरू कर दी गई है और उन्हें नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस  मकानों में बसाने के लिए आवंटन प्रक्रिया जारी है। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा है कि इन सभी परिवारों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं उन्हे सरकार के द्वारा व्यवस्था दी जायेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें