: वंदे भारत एक्सप्रेस के दावे बंद हुई ट्रेन: अब आगे क्या होगा जानें
Admin Wed, May 17, 2023
वंदे भारत एक्सप्रेस के दावे बंद हुई ट्रेन: अब आगे क्या होगा जानें
वंदे भारत एक्सप्रेस के दावे बंद हुई ट्रे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नागपुर को जोड़ने
वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर किए गए
बड़े- बड़े दावे आखिरकार फुस्स हो गए।
अब यह ट्रेन बंद कर दी गई है।
ऐसा इस लिए किया गया,
क्योंकि प्रथम दिन से ही इसको
सवारियां नहीं मिल रही थीं।
इसके पीछे का कारण इसका
भारी-भरकम किराया बताया जा रहा था।
ऐसे में लगातार बढ़ते घाटे को देखते
हुए रेलवे प्रशासन ने इसको बंद कर दिया
दपूम रेलवे बिलासपुर-नागपुर वंदेभारत ट्रेन को
बंद कर उसे अब तेजस की रैक से चलाने की
तैयारी कर रहा है। इसमें किराया भी कम करने
का दावा किया गया है। रविवार से ही वंदे भारत
एक्सप्रेस ट्रेन तेजस रैक से चलने लगी है।
वैसे तो रेलवे ने इसे वैकल्पिक व्यवस्था के
तहत कुछ दिनों के लिए चलाने की बात कही है।
तो वहीं कहा तो ये भी जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन
में यात्री नहीं मिलने के कारण रेलवे इसे पूरी तरह
बंद करने की तैयारी में है।
तेजस रैक से चलाने की तैयारी
रेलवे ने बिलासपुर-नागपुर के बीच चलने वाली
वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक को तेजस के रैक से
एक्सचेंज कर दिया गया है। इस तेजस रैक में दो
एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच, सात चेयरकार के
कोच व दो पावर कार समेत 11 कोच रहेंगे।
यह व्यवस्था रविवार से सिकंदराबाद – तिरुपति
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20701 / 20702 की
रैक प्राप्त होने तक अस्थायी रूप से चलाई जाएगी।
कहा तो ये भी जा रहा है कि इस रैक को एक्सचेंज
करने में कुछ दिनों का समय लग सकता है।
तो वहीं रेलवे से जुड़े और जानकारों का कहना है कि
वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की कमी के कारण फिलहाल
यह व्यवस्था की गई है । आने वाले समय में इसे पूरी
तरह से बंद किया जा सकता है। अभी रेलवे के
अधिकारी वंदे भारत ट्रेन को बंद करने से पूरी तौर
पर इनकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि
आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन पहले की
तरह चलाई जाएगी।
कब शुरू हुई थी वंदे भारत ट्रेन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की वंदे भारत ट्रेन को
11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
नागपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
शुरुआत में ही यात्रियों के साथ ही कांग्रेस
नेताओं ने वंदे भारत ट्रेन के किराए को
बेहद महंगा बताया था । इसे सामान्य यात्रियों
की पहुंच से दूर तथा अमीरों के लिए दी
गई सुविधा बताया था।
किराए ने फेरा रेलवे की मंशा पर पानी
रेलवे ने बिलासपुर से नागपुर के लिए एग्जीक्यूटिव चेयर
कार का किराया 1540 रुपए तय किया।
तो वहीं चेयर कार का किराया 775 रुपए तय किया गया।
बिलासपुर से रायपुर के बीच एग्जीक्यूटिव चेयर
कार का किराया 890 और चेयर कार का किराया 455 रुपए
निर्धारित किया गया था। यह किराया टैक्स के साथ है।
इसमें कैटरिंग का पैसा अलग से लिया जा रहा था।
रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का नागपुर से
बिलासपुर और झारसुगड़ा तक स्पीड ट्रायल किया।
130 की स्पीड से ये ट्रेन भी चलाई जा रही है।
यह ट्रेन कुछ ही जगहों पर 130 की रफ्तार से चल रही है।
इसकी प्रमुख वजह यह है कि इस रूट पर ट्रैक में
सुरक्षा का इंतजाम नहीं है, इसके कारण वंदे भारत ट्रेन
से मवेशियों के कटने और पथराव की लगातार शिकायतें
मिलती रही हैं। हाई स्पीड ट्रेन की सुरक्षा के लिए रेलवे को
ट्रैक के अगल-बगल में रेलिंग का इंतजाम किया जाना
चाहिए था, मगर ऐसा नहीं होने पर ट्रेन की सुरक्षा भी
ढंग से नहीं हो पा रही है।
Cglive24 News
विज्ञापन