BREAKING NEWS

बारात से लौटा पति देख रह गया सन्न

, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

आज जारी होगा 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट, यहां देख सकेंगे परिणाम

रजिस्ट्री से हटाया गया अतिरिक्त शुल्क, संपत्ति खरीदना हुआ आसान

आज बन रहा है सर्वा​र्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवस : सीआईएसएफ का एक जवान गुलमी वाटरफॉल में डूबा, तलाश जारी

Vinod Prasad Tue, Feb 17, 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान आकाश चौधरी के पानी में डूबने की खबर है। कोलाब नदी का बहाव बेहद तेज और खतरनाक है, जिसकी चपेट में आकर जवान लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची गई है। रविवार दोपहर से जवान की लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन आज सोमवार को भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। कोटपाड़ पुलिस ने इस मामले में साथ गए अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नगरनार एनएमडीसी में पदस्थ सीआईएसएफ के पांच जवान महाशिवरात्रि पर ओडिशा सीमा में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। वहां खाना खाने के बाद 28 वर्षीय जवान आकाश चौधरी नहाने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह डूब गया। जब आकाश अपने साथियों को दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद साथियों ने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोटपाड़ पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें