: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर आईं दो ट्रेनें! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे ने दी सफाई
Admin Tue, Jun 13, 2023
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक ही ट्रैक पर आईं दो ट्रेनें! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, रेलवे ने दी सफाई
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर रेलवे जोन (Bilaspur Railway Zone) में ट्रेन यात्रियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही पटरी पर दो ट्रेनें आ गईं. यात्रियों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ही पटरी पर मालगाड़ी और मेमो लोकल ट्रेन को आते दिखाया गया है. दोनों ट्रेनों की दूरी पटरियों के किनारे लगे दो खंभों के अंतराल पर है. इधर रेलवे प्रशासन कहा है कि जयरामनगर-बिलासपुर सेक्शन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन है. रेलवे (Railway) सामान्य नियम के अनुसार जहां भी ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक सेक्शन (Automatic Signaling Block Section) है वहां एक ही लाइन पर एक से अधिक गाड़ियों का सुरक्षित परिचालन एक ही समय में सिग्नल के आधार पर किया जाता है.
वीडियो हुआ वायरल
दरअसल रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो में दो ट्रेनें एक ही पटरी पर नजर आ रही हैं. एक तरफ मालगाड़ी खड़ी है तो दूसरी तरफ मेमू लोकल खड़ी है. वीडियो बनाने वाला शख्स वीडियो बनाते समय कह रहा है कि बिलासपुर-रायपुर से कोरबा लोकल मेमो ट्रेन चलकर आ रही थी और उसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी महज दो खंभों की दूरी पर है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है
https://twitter.com/i/status/1668227941246054402
Cglive24 News.
विज्ञापन