BREAKING NEWS

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

मार्च 2027 तक श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों क : CHHATTISGARH : 25 उद्योगों पर लाखों की पेनल्टी

Vinod Prasad Wed, May 13, 2026

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इस साल अब तक 25 उद्योगों पर बड़ा एक्शन लेते हुए 79 लाख रुपये से ज्यादा की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगा दी है।

मंडल ने साफ कर दिया है कि पर्यावरणीय नियम तोड़ने वालों के लिए अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू है। यानी नियम तोड़ा… तो सीधे कार्रवाई तय।

जानकारी के मुताबिक जनवरी 2026 से मई 2026 के बीच प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले 8 उद्योगों पर जुर्माना लगाया गया, जबकि फ्लाई ऐश और राखड़ परिवहन में लापरवाही करने वाले 17 उद्योगों पर भारी पेनल्टी ठोकी गई।

रायगढ़ में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए 4 आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगातार काम कर रहे हैं। मंडल का दावा है कि जिले का AQI अभी ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ श्रेणी के बीच स्थिर बना हुआ है।

अब हर ट्रक, हर फ्लाई ऐश मूवमेंट और हर औद्योगिक गतिविधि पर डिजिटल नजर रखी जा रही है। साफ संदेश है प्रदूषण फैलाया, तो कार्रवाई तय।

विज्ञापन

जरूरी खबरें