BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: कांग्रेस राज में अपराधियों का पनाहगाह बना छत्तीसगढ़: भाजपा

Admin Tue, Apr 25, 2023

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि उत्तर प्रदेश में मारे गए माफिया अतीक अहमद का साथी गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा हुआ है? उन्होंने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में कहीं छिपे होने की खबरों के हवाले से कहा कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ अपराधियों, माफियाओं, जिहादियों का पनाहगाह बन गया है और प्रदेश सरकार ने तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू यह तत्काल स्पष्ट करें कि जब एटीएस को यह पता चल जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में गुड्डू मुस्लिम कहीं महासमुंद या कहीं और छिपा हुआ है, तो छत्तीसगढ़ सरकार को यह कैसे पता नहीं चल रहा है? उन्होंने कहा कि गुड्डू मुस्लिम कितना बड़ा दुर्दांत अपराधी बमबाज है, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन है और खुद माफिया है, जिसका आतंकवादियों से संबंध और संपर्क है, वह गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा हुआ है? अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की चरम सीमा लांघ चुकी है और इसलिए भुनेश्वर साहू जैसे नौजवानों की हत्या सरेआम मस्जिद के भीतर हो रही है, रोहिंग्या बसाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ अपराधियों की शरण स्थली बन गया है। सिंहदेव ने कहा कि इस बात की तुरंत जांच होनी चाहिए कि दुर्दांत अपराधी गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ में कहां छिपा है?

विज्ञापन

जरूरी खबरें