BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डीजे पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की मौत

CM साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में होगी बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई ह : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डीजे पिकअप पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 लोगों की मौत

Vinod Prasad Fri, Sep 25, 2026

कांकेर/चारामा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार 5 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस की जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें