BREAKING NEWS

10 हजार पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, देखें डिटेल….

डालकर दामाद ने लगा दी आग, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

Vinod Prasad Fri, Oct 2, 2026

आरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती महानदी में बहते हुए दोनों शव किनारे आकर झाड़ियों में फंस गए। ग्रामीणों ने जब नदी किनारे लाशों को देखा तो तुरंत इसकी सूचना आरंग पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण महानदी के तटीय इलाकों में भीषण तबाही हुई थी। बाढ़ और बारिश के बाद इस तरह दो शवों के मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ के कारण नदी किनारे दफन शव पानी के तेज बहाव में बहकर यहां आ गए हों या फिर दोनों मृतक बाढ़ की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गए हों। वहीं, मामले में हत्या कर शवों को नदी में बहाए जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

आरंग पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए शवों में से एक महिला का है, जबकि दूसरे शव की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। शव काफी हद तक गल चुके हैं, जिससे उनकी शिनाख्त करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अब महानदी से सटे अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट और जानकारियों का मिलान कर रही है।

मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी लंबोदर पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव नदी किनारे दफन थे, जो भारी बारिश और बाढ़ के कारण बहकर यहां पहुंचे हैं। हालांकि, पुलिस हर संभावित कोण से बारीकी से जांच कर रही है, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें