CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम : CG : दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मातम पसरा
Vinod Prasad Sat, Sep 27, 2025
धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर वह पंडाल से बाहर निकलकर पास के एक मकान में गए और देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने विनोद को गमछे से फांसी पर लटका पाया। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गईं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल बना है।
विज्ञापन