BREAKING NEWS

अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : एकबार फिर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में : CG : एकबार फिर हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Vinod Prasad Mon, Sep 22, 2025

कोरबा।  जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। यहां हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई है, हाथी ने युवक को कुचल कुचल कर मारा डाला।

जानकारी के मुताबिक़, घटना जिले के कटघोरा ब्लॉक के वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम तनेरा की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय धन सिंह गोड के रूप में हुई है। हादसा रविवार की रात हुआ है. मृतक धन सिंह गोड खेती किसानी किया करता था।

हाथी रात में गांव में घुस गया, इसी बीच मृतक धन सिंह गोड का उससे सामना हो गया, जिसके बाद हाथी ने उसे दौड़ाकर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई, ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सुचना दी, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत भी दी गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की है जंगल की तरफ न जाएँ।

बता दें कि कोरबा जिले में लगातार हाथी हमला कर रहे। हाथी किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे है, घरों को भी तोड़ रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण गाँव छोड़ने पर मजबुर हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें