BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा में शनिवार की आधी रात एक बड़ा हादसा : CG NEWS: आधी रात चलते ट्रक में लगी भीषण आग, पास खड़ा दूसरा ट्रक भी चपेट में,मचा हड़कंप

Vinod Prasad Sun, Oct 4, 2026

महासमुंद। महासमुंद जिले के पिथौरा में शनिवार की आधी रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां लाखागढ़ के पास चलते आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ा दूसरा ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया। किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग बुझाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल बुलानी पड़ी, जिससे पिथौरा में दमकल व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

घटना शनिवार रात करीब 12 बजे पिथौरा थाना क्षेत्र के लाखागढ़ के पास की है। चलते आयशर ट्रक क्रमांक CG04PQ6844 में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास खड़े ट्रक क्रमांक CG06GM6344 को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आगजनी में किराना सामान से भरा ट्रक पूरी तरह जल गया, वहीं चावल लदे दूसरे ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए दूसरे स्थान से दमकल वाहन बुलाना पड़ा।

फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आधी रात हुई इस आगजनी ने जहां दो ट्रकों को नुकसान पहुंचाया, वहीं पिथौरा में आपातकालीन अग्निशमन व्यवस्था की उपलब्धता और तत्परता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें