रायपुर। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से अमित जोगी ने मुलाकात की। : CG News : अखिलेश यादव से मिले अमित जोगी....
Vinod Prasad Tue, Mar 31, 2026
रायपुर। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से अमित जोगी ने मुलाकात की। जोगी ने x पोस्ट में बताया कि आज लखनऊ में अपने बड़े भाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आत्मीय भेंट हुई। देश में बढ़ती विभाजन और नफरत की ताकतों को परास्त करने के रास्तों पर विस्तृत चर्चा हुई। भैया के साथ समय बिताना हमेशा सुखद और प्रेरणादायक होता है। उनसे हर बार कुछ नया सीखने को मिलता है—उनकी सरलता, दूरदृष्टि और संघर्ष की भावना सचमुच अनुकरणीय है। मिलकर एक बेहतर, न्यायपूर्ण और सौहार्दपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्प और मजबूत हुआ।
विज्ञापन