BREAKING NEWS

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना

पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी योजना: जो छूट गए उन्हें आवेदन करने का फिर मिलेगा मौका, हितग्राहियों के खातों में पहली बार मार्च माह में आएगी राशी...

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी योजना: जो छूट गए उन्हें आवेदन करने का फिर मिलेगा मौका, हितग्राहियों के खातों में पहली बार मार्च माह में आएगी राशी... CG Mahtari Vandan Yojana: रायपुर। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम जाएगा। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली https://youtu.be/oieKklM6k8Y?si=8L01mTxx7wrWbX4S जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रूपए अंतरित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत् चलती रहेगी। Cglive24 NEWS जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में 02 लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584, कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193, कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12, बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599, दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18, बालोद में 02 लाख 52 ह 597, बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85,सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277, राजनांदगांव में 02 लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678, सक्ती में 02 लाख 440, बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961, महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें