BREAKING NEWS

रवि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ योग, नक्षत्र, राहुकाल सहित संपूर्ण पंचांग

आज 26 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

अभियान को मिल रहा जन-जन का साथ

मशरूम उत्पादन से पुष्पा साव ने बदली अपनी तकदीर

कोर्ट में भूपेश बघेल ने की मुलाकात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

धमतरी। जिले के नगरी नगर पंचायत में कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर सियासी : CG धमतरी : कमीशनखोरी का विरोध अनूठे अंदाज में, नगर पंचायत सभापति ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप....

Vinod Prasad Mon, May 25, 2026

धमतरी। जिले के नगरी नगर पंचायत में कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। यहां नगर पंचायत की सभापति विनीता कोठारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा पर सीधे गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सभापति का दावा है कि पार्षद निधि जारी करने के बदले उनसे 30 प्रतिशत कमीशन मांगा गया। कमीशन नहीं देने पर पिछले एक साल से वार्ड विकास की निधि रोक दी गई है।

सत्तापक्ष से जुड़े होने के बाद भी प्रदर्शन की मजबूरी

इस विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। नगर पंचायत में भाजपा का शासन है और आरोप लगाने वाली सभापति विनीता कोठारी खुद भी भाजपा से जुड़ी हैं। ऐसे में भाजपा पदाधिकारियों और भाजपा शासित नगर पंचायत के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है।

हाथों में बैनर लेकर सभापति ने जताया विरोध

सभापति विनीता कोठारी ने अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। बैनर में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप साफ तौर पर लिखे गए थे। सभापति का आरोप है कि वार्डों में विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, क्योंकि पार्षद निधि जारी नहीं की जा रही। उनका कहना है कि जब तक कथित कमीशन नहीं दिया जाएगा, तब तक फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जा रहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सभापति विनीता कोठारी “पैसा बोलता है” गाने की धुन के साथ अधूरे विकास कार्यों और कमीशनखोरी के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके हाथों में ऐसे बैनर दिखाई दे रहे हैं, जिनमें कथित भ्रष्टाचार और कमीशन मांगने के आरोप लिखे गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि विकास कार्य प्रभावित होने से आम जनता परेशान हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें