BREAKING NEWS

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

मुख्यमंत्री साय ने मेधावी छात्र गिरवर को किया सम्मानित

: जशपुर में हर गांव तक पहुंच रही बेहतर इलाज की सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने पीएम जनमन के हितग्राही सुभान को सौंपी खुशियों की चाबी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG CRIME: खेत में मिला दंपत्ति का शव, इलाके में सनसनी – 12 साल पहले की : CG CRIME: खेत में मिला दंपत्ति का शव, इलाके में सनसनी – 12 साल पहले की थी लव मैरिज

Vinod Prasad Thu, Oct 2, 2025

बिलासपुर ।  रतनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में दंपत्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जबकि पत्नी की लाश खेत की मेढ़ पर पड़ी मिली।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और उनकी पत्नी अंजू इंदुआ के रूप में हुई है। दोनों ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था और इनके दो बच्चे हैं – 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा। घटना के बाद मासूम बच्चे बार-बार माता-पिता के बारे में सवाल कर रहे हैं, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया है।

परिजनों ने बताया कि बीती रात अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद सभी ने भोजन किया और सो गए। लेकिन आधी रात को कब अमित और अंजू घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह गांववालों ने खेत में दोनों की लाश देखी और परिवार को खबर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें