BREAKING NEWS

आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

, तय समय में पूरे करें सभी काम : साव

केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रयासों से ओडग़ी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिर : CG : चाकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Vinod Prasad Mon, Dec 1, 2025

बलरामपुर। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि 16 साल के नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया, जिसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले 16 साल का नाबालिग अक्सर खेलने पहुंचता था। बताया जा रहा है कि नाबालिग ने बच्ची को चाकलेट देने की बात कहकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जिसके बाद बच्ची की तबियत बिगड़ गयी। परिजनों को शक होने पर उन्होने बच्ची से उसकी तकलीफ को लेकर जानना चाहा, तब बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के खुलासे के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करायी। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

और स्थानीय लोग आरोपी नाबालिग पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी नाबालिग के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें