BREAKING NEWS

करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

: मेष और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का भाग्य अंक

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से मां-बेटे समेत : CG : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत

Vinod Prasad Mon, Aug 18, 2025

बलौदाबाजार। जिले में रविवार को 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें एक ढाई साल और एक 4 साल का है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम तेजेश्वर प्रसाद नेताम (22), राजा ध्रुव (32) और सोनारिन ध्रुव (70) है। राजा ध्रुव और सोनारिन ध्रुव मां-बेटे हैं, जो पारागांव के निवासी थे। वहीं तेजेश्वर प्रसाद नेताम दूसरी बाइक पर सवार था, जो ढाबाडीह का निवासी था।

दरअसल, 17 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास तेजेश्वर नेताम रायपुर से अपने गांव ढाबाडीह जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर राजा ध्रुव उसकी मां सोनारिन ध्रुव, परिवार के 2 बच्चे 4 वर्षीय परसराम ध्रुव और ढाई वर्षीय मनीषा ध्रुव भी सवार थे।”

इस दौरान दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी। ढाबाडीह के पास सोनबरसा जंगल पहुंचे ही थे कि दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही राजा ध्रुव, उसकी मां सोनारिन ध्रुव और तेजेश्वर प्रसाद नेताम की मौत हो गई। वहीं बच्चे परसराम ध्रुव और मनीषा ध्रुव घायल हो गए।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें