BREAKING NEWS

शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

शाह का बड़ा दावा: अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दुर्ग जिले में सीसीटीवी कैमरे का बिछाया जाएगा जाल, ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध 12 सेल कंपनी के 600 करोड़ की राशि जप्त कर डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश, देखिये

Admin Thu, Mar 16, 2023

भिलाई। पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई के सभागार में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के द्वारा जिला दुर्ग के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई। मीटिंग में दिए गए एजेंडा बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति संबंधी अपराध समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों मार्ग समंस वारंट क्षतिपूर्ति प्रकरण एवं शिकायत की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने व पेंडेंसी कम करने के उद्देश्य से सभी सुपरविजन अधिकारी एवं थाना व चौकी प्रभारियों से सभी अनसुलझे व लंबित मामलों पर चर्चा कर निकाल हेतु महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। SP Crime Meeting : मीटिंग में मुख्य रूप से ऑनलाइन सट्टा महादेव ऐप के 12 सेल कंपनी के 600 करोड़ की राशि जप्त की गई है, इन कंपनियों के डायरेक्टरों की जल्द गिरफ्तारी के संबंध में निर्देश दिया गया तथा चिटफंड कंपनी के 12 नए f.i.r. कर उनके डायरेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के की बात कही गई साथ ही अपराध एवं अपराधियों की पतासाजी हेतु जिलेभर में सीसीटीवी कैमरा अधिक से अधिक लगाए जाने की बात कही एवं मुख्य चौक चौराहों में शासन-प्रशासन, बीएसपी, पी एच क्यू की मदद से ‘इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ के तहत कैमरा लगाए जाने की पहल की गई। जिन भी थानों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हैं तुरंत लगवाने और यदि खराब हो तो सुधर वाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा दिए गए। अवैध हथियार चाकूबाजी की घटनाओं को रोकथाम हेतु सोशल मीडिया में नजर रखने अलग से टीम बनाकर एवं उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के लिए गए निर्देश भी दिए गए। SP Crime Meeting : मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देशों तथा महिला संबंधी रिपोर्ट एवं शिकायत पत्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही गुम नाबालिकों की पतासाजी व दस्तयाब कर प्राप्त साक्ष्य के आधार पर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। डायल 112 के पीओआई को चेक करने एवं रिस्पांस टाइम को कम करने के निर्देश दिए गए। सभी राजपत्रित अधिकारियों को महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराध तथा लंबित गंभीर मामलों के साथ-साथ चिटफंड कंपनी से संबंधित शिकायतों एवं आईटी एक्ट प्रकरणों की अपने स्तर पर समीक्षा कर आवश्यकतानुसार पुलिस टीम बनाकर दीगर प्रांत भेजने हेतु निर्देशित किया। SP Crime Meeting : उपरोक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव बैंकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध प्रभात कुमार झा, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मणिशंकर चंद्रा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धंमधा संजय पुंढीर, उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती शिल्पा साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक ए.जे.के विनोद मींज सहित समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें