BREAKING NEWS

प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री साय

, राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि : मुख्यमंत्री साय

फॉर इंद्रावती मैराथन का आयोजन

पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय

दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। : डेढ़ सौ हाथियों का डेरा, रायगढ़ में धान और मक्का फसल किया बर्बाद

Vinod Prasad Tue, May 5, 2026

रायगढ़। जिले में हाथियों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। जिले में 130 से अधिक हाथियों का मूवमेंट दर्ज किया गया है। रात होने के बाद हाथियों के झुंड किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं। रविवार रात धर्मजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में लगभग 15 किसानों की धान और मक्का की फसल को हाथियों ने खाकर और पैरों से रौंदकर नष्ट कर दिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रायगढ़ वन मंडल में 38 और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 94 हाथियों की मौजूदगी बताई जा रही है। रविवार रात धर्मजयगढ़ रेंज के आमगांव में हाथियों का दल खेतों तक पहुंचा, जहां उन्होंने 5 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया।वहीं दर्रीडीह और ओंगना में 3 किसानों की फसल, क्रोंधा में 1 किसान की फसल, छाल रेंज के लामीखार में 1 किसान की मक्का फसल, हाटी तेंदुमुडी में 3 किसानों की धान की फसल और बोरो रेंज के कुमा में 2 किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार रात में हाथियों के आने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और वनकर्मियों ने उन्हें खेतों से भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों का दल खेतों में डटा रहा और सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर चला गया। सुबह विभागीय कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन शुरू किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें