BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीगसढ़ में भरोसे का बजट…बेरोजगारों को मिलेगा 2500 रुपए भत्ता, नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की भी घोषणा, पढ़ें बजट की मुख्य बातें

Admin Mon, Mar 6, 2023

RAIPUR. विधानसभा में आज भूपेश बघेल भरोसे का बजट, पेश कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि हमने गोबर को गोधन बनाया, जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है। राज्य की आर्थिक स्थिति को सर्वेक्षण सीएम ने पेश किया। वहीं, गौठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र ब्रीफकेस पर उकेरा गया है। सीएम भूपेश बघेल ने ब्रीफकेस के साथ फोटो खिंचवाई है। बजट पेश करते सीएम भूपेश ने कहा कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं को 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 से बढ़ाकर 10 हजार किया गया और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का भत्ता 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया है। इस दौरान सीएम ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि किस तरह ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। छत्तीसगढ़ माडल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। प्रदेश कि प्रगति हमारा संकल्प है। बजट की मुख्य बातें, जिसे सीएम ने सदन में कहा -मुख्यमंत्री ने की नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो की घोषणा -101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे -मनेंद्रगढ़ ,जांजगीर, कवर्धा और गीदम में नए मेडिकल कॉलेज -चालू वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद में 8 फीसदी वृद्धि का अग्रिम अनुमान। -केंद्र के 4.1 फीसदी की तुलना में 4.8 फीसदी दर से वृद्धि का अनुमान है। -राज्य की वृद्धि दर केंद्र से अधिक अनुमानित हैं। प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में बढ़ोतरी, 1,33,498 रुपए का अनुमान। -शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी। -25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा। -आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी। 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। –आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया। -मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की-ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा। -राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि। -मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोतरी, 25000 की जगह 50 हजार होगा। -रीपा का शहरी क्षेत्र में भी स्थापना। गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800 होगा।101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे -मनेन्द्रगढ़, जांजगीर- चांपा, कबीरधाम में नवीन मेडिकल कॉलेज। – सुदूर क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान। – अब तक 20 लाख ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ जल, शेष परिवारों तक जल पहुंचाने 2 हजार करोड़ रुपए की राशि। (राज्यांश से) -कबीरधाम में नवीन जंगल सफारी के लिए दो करोड़ का प्रावधान -नवा रायपुर के जंगल सफारी के उन्नयन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान

विज्ञापन

जरूरी खबरें