BREAKING NEWS

आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त

, तय समय में पूरे करें सभी काम : साव

केंद्रीय गृह मंत्री शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रयासों से ओडग़ी में सड़क-पुल निर्माण को मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : : पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, एक युवक की मौत, 7 घायल

Vinod Prasad Mon, Dec 1, 2025

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्यप्रदेश से आए थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन करने आए थे। दर्शन कर लौटते समय बांक क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 1 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

घायलों के इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही ओड़गी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें