BREAKING NEWS

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज मेष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, कुंभ राशि को अचानक धन लाभ के योग, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

कैंसर की दवाओं के दाम 93% तक घटे, आज 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

मार्च 2027 तक श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG – : राजधानी में मिली खून से लथपथ युवती की लाश, बुरी तरह कुचला हुआ था सिर

Vinod Prasad Mon, Jun 22, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। WRS कॉलोनी में युवती की खून से लथपथ लाश मिली है। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।

मामला राजधानी के खमतराई थाना के WRS कॉलोनी का है। किसी ने भारी पत्थर से कुचलकर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। उसका सिर और चेहरा बुरी तरह कुचल दिया।

जानकारी की मुताबिक़, WRS कॉलोनी के खुले मैदान में जब स्थानीय लोग पहुंचे तो उन्हें युवती की सिर कुचली लाश मिली। युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी।

मौके पर क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। अभी युवती की पहचान नहीं हो पायी है। युवती के दाहिने हाथ पर ‘RK सारथी’ नाम का टैटू मिला है। माना जा रहा है पुरानी रंजिश या आपसी विवाद में हत्या की गयी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही युवती की पहचान कर हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें