BREAKING NEWS

IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय

में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग

सरस्वती साइकिल योजना ने दी सपनों को नई रफ्तार, 120 बेटियों को मिली निशुल्क साइकिल

भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री बघेल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

CG : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

Vinod Prasad Thu, Dec 4, 2025

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने आया है। मृत खाताधारक के नाम पर संदिग्ध लेनदेन की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तखतपुर क्षेत्र के सहकारी बैंक में पदुम राम सतनामी के नाम से वर्षों पूर्व खाता खोला गया था, लेकिन उनकी मृत्यु के बाद भी उस खाते से लेनदेन होते रहे। यह गंभीर अनियमितता तब उजागर हुई जब परिजनों ने बैंक रिकॉर्ड की जांच की मांग की।

मामले ने तब और तूल पकड़ा जब यह सामने आया कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच दो कार्यकाल तक शाखा प्रबंधक रहे सूर्यकांत जायसवाल पर करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के आरोप लगे हैं।

आशंका जताई जा रही है कि यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य खाताधारकों के खातों से भी गलत तरीके से लेनदेन किए गए हो सकते हैं। जांच समिति अब सभी संदिग्ध खातों के लेनदेन का ब्योरा खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें