BREAKING NEWS

भारती के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात : 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई चर्चा

के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय -राज्यपाल डेका

और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार हो रहा हरित छत्तीसगढ़ का संकल्प

400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चुनाव के पहले बाबामय रहेगा भिलाई…पंडित प्रदीप मिश्रा के बाद सितंबर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आना तय…जानिए किस दिन “ठठरी बारने” आएंगे बागेश्वर सरकार

Admin Tue, May 30, 2023

चुनाव के पहले बाबामय रहेगा भिलाई…पंडित प्रदीप मिश्रा के बाद सितंबर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आना तय…जानिए किस दिन “ठठरी बारने” आएंगे बागेश्वर सरकार भिलाई । पंडित प्रदीप मिश्रा की एकांतेश्वर महादेव कथा में उमड़ी लाखों की भीड़ ने एक नया अध्याय रचा। उससे प्रेरित होकर आयोजकगण बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बुलाने की तैयारी में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि सितंबर में कार्यक्रम के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समय भी मिल गया है। आचार संहिता के पहले अनिरुद्धाचार्य बाबा के आने की भी चर्चा चल रही है। यानी चुनावी आचार संहिता लगने के पहले तक भिलाई बाबामय रहेगा। बता दें कि अप्रैल महीने में पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन हुआ था। कार्यक्रम का आयोजन जीवन आनंद समिति व श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा कराया गया था। आयोजन में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा संयोजक मनीष पाण्डेय, जीवन आनंद समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। पंडित प्रदीप मिश्रा के एकांतेश्वर महादेव की कथा में बारिश व तूफान के बावजूद लाखों की भीड़ जुटी थी। हिंदुत्व व सनातन की बात करने वाले बाबाओं में भाजपा को एक नई उम्मीद नजर आ रही है। जिस तरह से बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता बढ़ रही है, उनकी कथा में भीड़ उमड़ रही है, उससे भाजपा के नेता काफी उत्साहित है। भाजपा समर्थक उन्हें भिलाई लाने की तैयारी में जुट गए हैं। बताया जा रहा है किसितंबर महीने में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आना भी तय हो गया। आयोजकों को सितंबर के आखिरी सप्ताह का समय भी मिल गया है। इंटरनेट मीडिया में इसे प्रसारित भी किया जाने लगा है। लिहाजा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भिलाई में माहौल भी बनता जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी कार्यक्रम जयंती स्टेडियम के उसी स्थान पर होगा जहां पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा का आयोजन हुआ था। बता दें कि बागेश्वर बाबा का क्रेज बच्चों, युवाओं, महिलाओं , बुजुर्गों में जबरदस्त है। अनिरुद्धाचार्य को भी लाने की तैयारी बताया जा रहा है कि दिव्य फाउंडेशन नामक संस्था द्वारा अनिरुद्धाचार्य को भी लाने की तैयारी की जा रही है। आयोजकों को अनिरुद्धाचार्य से संपर्क भी हो चुका है, पर अभी समय नहीं मिल पा रहा है। समय को लेकर बात चल रही है। आयोजकों का कहना है कि यदि सब कुछ सहीं रहा तो बागेश्वर बाबा के आयोजन के बाद अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। दिव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश देवांगन का कहना है कि यदि चुनाव के चलते समय नहीं मिल पाया तो अगले साल जनवरी माह की तारीख तय की जाएगी। उसके स्थान पर 101 निर्धन कन्याओं का विवाह इस साल संपन्न कराया जा सकता है। भिलाई में बागेश्वर बाबा के प्रशंसक बड़ी संख्या में है। लोग चाहते हैं कि उनको एक बार भिलाई लाया जाए। लोगों की इच्छा के अनरुप प्रयास किया गया, और समय भी मिल गया। सितंबर में कार्यक्रम होना है। विनोद सिंह, पार्षद अध्यक्ष, जीवन आनंद समिति, भिलाई Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें