BREAKING NEWS

नई कार्यकारिणी सूची जारी

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

पुलिस जांच में जुटी

काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई तीन को मिली बड़ी सौगात, मिला नया सिविल कोर्ट भवन

Admin Mon, Feb 20, 2023

न्यायाधीश संजय के अग्रवाल ने किया उद्घाटन,जल्द शुरु होगा एडीजे व फैमिली कोर्ट, जामुल, नंदिनी व खुर्सीपार थाना भी होंगे शामिल, सोमवार से सिविल कोर्ट का कामकाज हो जाएगा शुरू…जानिए और क्याभिलाई। बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के हाथों इसका वैदिक मंत्रोचारण के साथ भिलाई तीन के नए सिविल कोर्ट भवन का उद्घाटन हुआ। इस नए भवन का इंतजार लंबे समय से था। नया भवन पाकर वकील भी खुश हो गए। अब जल्द ही भिलाई तीन के इस सिविल कोर्ट में एडीजे कोर्ट व फैमिली कोर्ट का संचालन भी शुरू हो जाएगा। नंदिनी, जामुल तथा खुर्सीपार थाना भी इस कोर्ट के अधीन आ जाएगा। बता दें कि भिलाई तीन में व्यवहार न्यायालय की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आखिरकर सन 2011 में इसकी मंजूरी मिली। जून 2011 में पुराना साडा कार्यालय दक्षिण वसुंधरा नगर में कोर्ट का कामकाज शुरू हो गया। कोर्ट खुलने से यहां अधिवक्ताओं की संख्या भी बढ़ने लगी। वर्तमान में 150 से ज्यादा अधिवक्ता यहां कार्यरत है। बढ़ती संख्या के चलते यहां अधिवक्ता संघ बना। जिसका हर दो साल में निर्वाचन भी होता है। कामकाज के हिसाब से यह जगह काफी छोटी पड़ने लगी, लिहाजा नए भवन की मांग शुरू हुई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के दो साल बाद नए भवन की घोषणा कर दी गई। नगर निगम भिलाई चरोदा कार्यालय के थोड़ा आगे मुक्त सिनेमा सड़क के किनारे 1 मार्च 2020 को नए भवन के लिए भूमिपूजन हुआ, और इसका काम भी काफी रफ्तार से चला। 19 फरवरी 2023 को बिलासपुर हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के अग्रवाल के हाथों इस भव्य तीन मंजिला कोर्ट भवन का उद्घाटन हुआ। मौके पर दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, एसपी डा. अभिषेक पल्लव भी मौजूद थे। दुर्ग के कई न्यायाधीश व अधिवक्ता भिलाई तीन के सभी अधिवक्ता इस एतिहासिक मौके पर मौजूद थे। सिविल कोर्ट में दो न्यायाधीश बैठेंगे। जिनके लिए हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास कालोनी निर्माण भी कराया गया है। नए कोर्ट भवन में पार्किंग, जज चैंबर, कोर्ट रुप, अधिवक्ताओं का चेंबर, वेटिंग हाल, महिला व पुरुष बंदी गृह, छोटे बच्चों के खेलने की लिए रुम, केंटिन सारी सुविधाएं है। भिलाई तीन के नए कोर्ट भवन में एडीडे कोर्ट व फैमिली कोर्ट भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नंदिनी थाना, जामुल थाना व खुर्सीपार थाने को भी इसमें शामिल करने की मांग रखी गई है। जामुल थाने का शामिल होना तय हो गया है, खुर्सीपार व नंदिनी थाना भी मई तक शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। यहां तहसील कार्यालय का भी काम शुरू हो चुका है। एसडीएम भी नियमित बैठने लगे हैं। लंबे समय से नए भवन की मांग थी। जो पूरी हो गई है। इसके लिए राज्य शासन व जिला प्रशासन को अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई की तरफ से आभार। सोमवार से यहां कामकाज शुरू हो जाएगा। रमेश सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, पुरानी भिलाई

विज्ञापन

जरूरी खबरें